Breaking News

धार्मिक आस्था और देश की रक्षा के लिए सिख समाज का योगदान अतुलनीय – मुख्यमंत्री साय : 4 साहसी बच्चों को वीरता सम्मान से किया सम्मानित

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सोसाईटी द्वारा आयोजित वीरता सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 4 वीर साहसी बालकों को सम्मानित किया जिसमें साहिब फतेह सिंह वीरता पुरस्कार प्रेमचन्द साहू,साहिबजादा जोरावर सिंह वीरता पुरस्कार अंशिका साहू साहिबजादा जुझार सिंह वीरता पुरस्कार  कांति सिंह, साहिबजादा अजीत सिंह वीरता पुरस्कार ओम उपाध्याय को प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा साहिबजादों का बलिदान हमेशा लोगो को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में धर्म, आस्था और देश की रक्षा के लिए सिख समाज का योगदान अतुलनीय है। मुख्यमंत्री साय ने कहा 26 दिसंबर को हम वीर बाल दिवस मनाते हैं। आज के दिन हम दशम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हैं। इतनी छोटी सी उम्र में साहिबजादों ने वीरता और गौरव की जो मिसाल दिखाई, वो अनुकरणीय है। अपनी आस्था को नहीं छोड़ा, उन्होंने सर्वोच्च बलिदान किया। वह हमारे लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की प्रशंसा की और सभी साहसी बालकों को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को दुर्ग सांसद विजय बघेल और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ कुलदीप सिंह सोलंकी ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दीं।

इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, श्री रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर वरिष्ठ डॉक्टर संजीव दवे, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, आईएमए अध्यक्ष डॉ नीरज शर्मा, डॉ वर्तिका मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी अजय काले, वरिष्ठ शिक्षाविद संजय जोशी सहित छत्तीसगढ़ सिविल सोसाईटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!