Breaking News

श्री हनुमंत कथा सुनने पहुंचे सीएम साय, विस अध्यक्ष डॉ. रमन, केंद्रीय मंत्री तोखन : विधायक चंद्राकर, पूर्व विधायक वोरा, बाफना, प्रतिमा ने भी लिया आशीर्वाद, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

द सीजी न्यूज

भिलाई। जयंती स्टेडियम मैदान में बागेश्वर धाम के आचार्य पण्डित धीरंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा का श्रवण करने व बागेश्वर सरकार का दर्शन लाभ लेने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व्यास पीठ पहुंचे और महाआरती में शामिल होकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रतिमा चंद्राकर ने भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, हनुमंत कथा आयोजन समिति के संयोजक राकेश पाण्डेय, लाभचंद बाफना, रजक बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, दुर्ग-भिलाई जिलाध्यक्ष द्वय पुरुषोत्तम देवांगन, सुरेंद्र कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म का ध्वज लेकर हिंदुओं को एकजुट करने छत्तीसगढ़ पधारे हैं। इसे पूरा करने प्रत्येक सनातनी को अपनी आहुति देना आवश्यक है। उन्होंने द्वारा भिलाई में आयोजित हनुमंत कथा के आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक व खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पाण्डेय को शुभकामनाएं दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का हरेक शब्द मानव जीवन के लिए प्रेरणादायी है। उनके प्रवचन सुनने देश भर से भक्त पहुंचते है। पंडित शास्त्री कथा वाचक के साथ-साथ सनातन धर्म के प्रचारक व ध्वजवाहक है। ऐसे संतो के मार्गदर्शन में ही प्रदेश का कल्याण होगा।

वोरा ने छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की 

शहर में पहली बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा में पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए।  उन्होंने बागेश्वर बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अरुण वोरा ने बाबा के चरणों में नमन कर छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्री हनुमंत कथा का आयोजन सेवा समर्पण समिति द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पांडेय आयोजन समिति के संयोजक हैं। उन्हीं की अगुवाई में पूरा आयोजन किया जा रहा है।

दिव्य दरबार में सैकड़ों ने लगाई अर्जी

जयंती स्टेडियम मैदान में बागेश्वर धाम के आचार्य पण्डित धीरंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा शनिवार को दिव्य दरबार लगाया गया। कष्टों के निवारण के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समस्याओं की अर्जी लगाई। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने समस्या का निवारण करने उपाय बताए।
अपनी श्रद्धा से अर्जी लगाकर दरबार में पहुंचे हनुमान भक्तों का पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पर्ची निकाल कर समस्या लिखित में बताकर समाधान बताया। प्रेतबाधा, अंधविश्वास, मनोविकार जैसे अनेक समस्याओं से ग्रसित पीडि़तों को भी कष्ट निवारण की युक्ति बताई।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!