Breaking News

श्री हनुमंत कथा का समापन आज : चौथे दिन कथा सुनने उमड़ा सैलाब, चारों ओर भक्तों का जमावड़ा : आज दोपहर 12 से शुरू होगी कथा

  • सनातन धर्म को सुरक्षित व हिंदुओ को एकजुट रखने जात-पांत से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद का किया आव्हान
  • हनुमंत कथा के चौथे दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद संतोष पाण्डेय, संघ के पूर्णेंद्र सक्सेना, बिसरा राम यादव, भूपेंद्र सवन्नी सहित अनेक नेता दिव्य कथा में शामिल हुए

द सीजी न्यूज   

भिलाई। दिव्य हनुमंत कथा के चौथे दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सनातन धर्म को सुरक्षित रखने और हिंदुओ को एकजुट रहने जातपांत से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को मूलमंत्र मानकर कार्य करें। तभी भारत हिन्दू राष्ट्र बन पाएगा।

कथा वाचन करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान चालीसा में वर्णित शंकर सुवन केसरी नंदन, तेज प्रताप महा जग वंदन से लेकर विद्या गुणी चातुर जैसे अनेक चौपाई का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर ही रुद्रावतार हनुमान है। उन्होंने अंजनी माता व वानर राज केसरी द्वारा युगों तप के कारण वानर कुल में जन्म लिया।

उन्होंने आगे कहा कि जिनके पास अतुलित बल होने के बाद भी अपने स्वामी के प्रति विनम्रता हो, बाल्यावस्था में सूर्य को निगला हो और सौ योजन समुद्र को लांघकर अहंकारी रावण की सोने के लंका को अकेले जला डाला हो, जिसका गुणगान स्वयं प्रभु श्रीराम करते हो, फिर भी वे भक्त की भूमिका में रहे, यह भक्त व भगवान के अटूट संबंध का प्रमाण है ।

चारों ओर भक्तों का जमावड़ा

हनुमंत कथा का रसपान करने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित प्रदेश के अनेक नेता पहुंचे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री केवल कथा वाचक ही नहीं है बल्कि करोड़ों सनातनियों के प्रेरणापुंज हैं। कुछ लोग धर्म गुरुओं व संत महात्माओं पर भी प्रश्न खड़ा करतें है। ऐसे विधर्मी हमारे प्रदेश में भी हैं, जो राम को काल्पनिक और वेद पुराण की कथा  बताने वालों को फर्जी बताते हैं। इस तरह की अशिष्ट भाषा का उपयोग करने वालों को समय आने पर जनता ही जवाब देगी। प्रदेश की सरकार समाज को दिशा देने धर्म कथा आयोजन और धर्मशास्त्र बताने वाले संत-महात्माओं के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

हनुमंत कथा के तहत चौथे दिन रविवार को कथा परिसर से लेकर जयंती स्टेडियम मैदान के आसपास चारों ओर भक्तों का जमवाड़ा रहा। हजारों लोग जमीन पर बैठकर, पेड़ पर चढ़कर कथा श्रवण करते रहे। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, हनुमंत कथा संयोजक राकेश पाण्डेय उपस्थित रहे।इस अवसर पर कथा का आनंद लेने वालों में वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूर्णेंद्रु सक्सेना, बिसरा राम यादव, सांसद चंदू लाल साहू, आयोग अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, दीपक महस्के सहित अनेक नेता शामिल हुए।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!