द सीजी न्यूज
दुर्ग। नववर्ष के प्रथम दिन गुरुवार को कसारीडीह सिविल लाइन स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से श्री साई बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती रही। भजन-कीर्तन की धुन गुंजायमान रही। भजन कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते रहे। मंदिर समिति द्वारा नववर्ष के पहले दिन की शुरुआत सेवा कार्य से की गई। मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ शामिल होकर रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर सन्ना ब्लड एण्ड कम्पोनेन्ट सेंटर रामनगर सुपेला भिलाई के बैनर तले और श्री साई मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता पडऩे पर सन्ना ब्लड एण्ड कम्पोनेन्ट सेंटर द्वारा ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में रक्तदाताओं को हेलमेट के अलावा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान कर आयोजन समिति द्वारा समाज में सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहने का संदेश भी दिया गया।
शिविर में युवाओं के अलावा महिला व पुरुष रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में सन्ना ब्लड एण्ड कम्पोनेन्ट सेंटर भिलाई के इंचार्ज दीपक कुमार साहू, टेक्नीशियन भावना वर्मा, दविन्द्र नवरंग, अनिकेत धनगांवी ने सेवाएं दी। श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, प्रचार सचिव सुरेश साहू, कार्यकारिणी सदस्य गणेश निर्मलकर, विनय चंद्राकर, जयंत खिरोडकर, मुरलीधर राउत, दिनेश शर्मा, प्रकाश शिवणकर, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आदित्य शर्मा, लक्ष्मीनारायण साहू के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal