Breaking News

बर्खास्त एनएचएम कर्मचारी बहाल : सीएमएचओ कार्यालय में दी ज्वाइनिंग

द सीजी न्यूज

दुर्ग। प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है। दुर्ग जिले के दो डॉक्टरों सहित प्रदेश भर के कुल 25 एनएचएम कर्मियों को दोबारा सेवा में लिया गया है। जिले के डॉ. आलोक शर्मा और डॉ. संजीव दुबे ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर मुख्य चिकित्सा-स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) दुर्ग डॉ. मनोज दानी के समक्ष अपनी ज्वाइनिंग दी।

एनएचएम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल की थी। आंदोलन में शामिल कर्मियों पर सरकार ने सख्ती बरतते हुए दुर्ग जिले के दो डॉक्टरों सहित प्रदेश के 25 एनएचएम कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। बाद में हड़ताल समाप्त होने पर बर्खास्त कर्मी और संगठन द्वारा लगातार बहाली की मांग की जा रही थी।

सरकार ने जल्द बहाली का आश्वासन दिया था। कैबिनेट की दो बार बैठक भी हुईं, लेकिन बहाली का फैसला नहीं हो पाया। बहाली में देरी को लेकर एनएचएम कर्मियों ने आंदोलन और लंबी हड़ताल की चेतावनी दी थी, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। बढ़ते असंतोष को देखते हुए आखिरकार सरकार ने बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल कर दिया।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *