Breaking News

महिला ने इच्छापूर्ति दुर्गा गणेश मंदिर में माथा टेका … चांदी के मुकुट और मूर्तियां चुराई … लौटते समय मंदिर के चौखट पर फिर माथा टेका

द सीजी न्यूज

भिलाई/ कैंप-02 संत रविदास नगर में इच्छापूर्ति दुर्गा गणेश मंदिर में महिला ने पहले माथा टेका, फिर हनुमानजी की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट, स्टील के बर्तन, लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति और झूले को चोरी कर बैग में डाल लिया। जाते समय महिला ने चौखट पर दोबारा माथा टेका। इस चोरी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोरी हुए मुकुट और मूर्ति की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है। का है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि मंदिर में पंडित भोला महाराज पूजा-पाठ का काम करते हैं। मंदिर के ऊपर बने कमरे में रहते हैं। मंदिर हर दिन सुबह 7 बजे खुलता है और दोपहर 12 बजे बंद होता है। इसके बाद शाम 4 बजे दोबारा मंदिर खोला जाता है और रात 9 बजे बंद किया जाता है। 9 जनवरी 2026 को प्रतिदिन की तरह शाम 4 बजे पंडित भोला महाराज ने मंदिर का गेट खोला और स्नान आदि के लिए अपने कमरे में चले गए।
शाम 6 बजे जब वे वापस मंदिर आए तो मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट, स्टील के बर्तन और लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति झूले सहित गायब थे। चोरी की इस घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत मंदिर समिति के सदस्यों राकेश सोनी और मुकेश अग्रवाल को दी। इसके बाद छावनी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Check Also

सेक्टर-9 अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का सांसद विजय बघेल ने लिया जायजा

THE CG NEWS भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!