Breaking News

साधु बनकर भीख मांग रहा था मुस्लिम युवक

द सीजी न्यूज

भिलाई/ भगवा कपड़े पहनकर साधु के भेष में घर-घर भीख मांग रहा युवक मुस्लिम निकला। युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। लोगों को उसके हाव-भाव पर शक होने पर उन्होंने युवक से कुछ सवाल किए। सवाल सुनकर युवक घबरा गया और रोने लगा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी निशानदेही पर एक और व्यक्ति को मौर्या टॉकिज के पास से हिरासत में लिया गया।
जानकारी के अनुसार युवक बिना एंट्री दर्ज किए दरगाह में रुका था। साधु का भेष धारण कर तंबूरा बजाते हुए राम-राम और जय श्रीराम का उद्घोष कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों को उस पर शक हुआ। लोगों ने शंका दूर करने के लिए उससे सवाल पूछा कि भगवान राम के पिता का नाम क्या था? वह इसका जवाब नहीं दे सका। उससे दूसरा सवाल किया कि लंका को किसने जलाया था? साधु के भेष में युवक इसका भी जवाब नहीं दे सका। लोगों ने गायत्री मंत्र पूछा। इसके बाद युवक घबरा कर रोने लगा।
स्थानीय युवकों ने पुलिस को बताया कि भगवा पहनकर भीख मांगने वाले व्यक्ति के पास न तो कोई वैध पहचान पत्र था। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पहले यादव बताया। बाद में पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताते हुए खुद को मुस्लिम बताया। इसके बाद उसे जामुल थाना ले जाया गया। यहां उसने अपने एक साथी का नाम बताया जो मौर्या टॉकिज के पास स्थित मजार के आसपास रुका था। पुलिस ने निशानदेही के आधार पर दूसरे व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।
इस मामले पर सीएसपी छावनी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। संदेह के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!