Breaking News

नालियों के बीच से हटाई जाएगी पाइपलाइन

दुर्ग/ महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में पानी सप्लाई व्यवस्था सुचारू रखने और आम जनता को शुद्ध पानी देने जल कार्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन की अध्यक्षता में जल कार्य की विभागीय समिति के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें शहर के विभिन्न वार्डों में नालियों से गुजरने वाली पाइपलाइन को हटाने की के लिये अभियान शुरू करने का फैसला किया गया। पाइपलाइन को चिन्हांकित कर उसे हटाने ठोस प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
जलकार्य समिति प्रभारी लीना देवांगन ने बताया कि पार्षदों व नागरिकों के सहयोग से विस्तृत जानकारी लेकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। शहर के कई वार्डो में नालियों से होकर पाइपलाइन गुजरती है। इसके कारण जलभराव, गंदगी, पाइपलाइन क्षति व दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पाइपलाइन को हटाने या वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। शहर के सभी वार्डों में नालियों से होकर गुजरने वाली पाइपलाइन को हटाने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा।
समिति की बैठक में पानी सप्लाई व्यवस्था से जुड़े अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गंजपारा पानी टंकी की सुरक्षा व्यवस्था, टैंकर चालकों की मांग, पन्ना डेयरी के पास मोटर पंप बदलने का कार्य, कुष्ठ आश्रम व शिवनगर क्षेत्र में बोरिंग से पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। निजी कॉलोनी में पाइपलाइन बिछाकर वाटर सप्लाई करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, दीपक साहू, भास्कर कुंडले, गुलाब वर्मा, रेखा बंजारे, उप अभियंता विनोद मांझी, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!