– केंद्रीय जेल में बंदियों को मिला पारिश्रमिक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दान कर दिया
द सीजी न्यूज
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाएं, संगठन और सेवाभावी व्यक्तियों के साथ ही केंद्रीय जेल रायपुर के 406 बंदियों ने सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक ने रायपुर के कलेक्टर को बताया कि बंदियों ने अर्जित पारिश्रमिक 1 लाख 79 हजार 858 रुपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी है। उन्होंने कलेक्टर को इस राशि का चेक भी सौंपा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal