Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’

  • दुर्ग में जिला कार्यशाला का आयोजन

THE CG NEWS 

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार दुर्ग जिला भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे से किया जा रहा है। कार्यशाला जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।

कार्यशाला को मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन संबोधित करेंगे। बैठक में दुर्ग जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यशाला की जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन अंत्योदय और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उनका जन्मदिवस हमारे लिए उत्सव के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लेने का अवसर है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस पूरे माह जमीन पर उतरकर जनसेवा के कार्यों में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएगा।”

कौशिक ने बताया कि यह ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह चलेगा। इस दौरान जिले भर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण और पौधारोपण जैसे विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के सुचारु संचालन के लिए जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक टोलियों का गठन कर दायित्व सौंपे गए हैं। दुर्ग जिले से संयोजक की जिम्मेदारी दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को दी गई है। जिला टोली में उनके साथ जिला महामंत्री विनोद अरोरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह और डॉ. मानसी गुलाटी को सदस्य बनाया गया है। मंडल स्तर पर भी समन्वय बनाकर पूरे माह कार्यक्रमों को गति दी जाएगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!