Breaking News

तीजा पर मायके जाने वाली सभी महिलाओं के पतियों के भोजन की व्यवस्था करेंगे विधायक

  • रिकेश सेन की एक और “नेक पहल”

THE CG NEWS

भिलाई नगर। तीजा पर्व के अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने जनसेवा की एक अनूठी और सराहनीय पहल की है।

तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों के लिए 14 सितंबर को निःशुल्क भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

दोपहर में भोजन की व्यवस्था श्रीराम रसोई, नेहरू नगर, विधायक कार्यालय के सामने और राम रसोई, हनुमान मंदिर के पास सुपेला में की गई है। रात्रि भोजन के लिए वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न रेस्टोरेंट में निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी।

रात्रि भोजन का लाभ लेने के लिए श्वेताम्बर जैन मंदिर के सामने, जीरो रोड, शांतिनगर स्थित विधायक रिकेश सेन के कार्यालय से कूपन वितरित किए जाएंगे। इच्छुक भाई विधायक कार्यालय से कूपन प्राप्त कर निर्धारित स्थान पर कूपन दिखाकर रात्रि भोजन कर सकेंगे।

आमजन के बीच सहजता से उपलब्ध रहने और जनभावनाओं से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता दिखाने वाले विधायक रिकेश सेन की इस पहल की चर्चा हो रही है।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!