- दुर्ग, बालोद, बेमेतरा के सहकारी समितियों में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का होगा आयोजन
THE CG NEWS
दुर्ग। आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अंतर्गत आने वाले दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले की सहकारी समितियों में 101 सहकारिता के दीपक जलाए जाएंगे। जिला सहकारी बैंक दुर्ग के मुख्यालय स्थित सभा भवन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में सहकारी जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैंक कार्यक्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी समितियों में 101 दीप का प्रज्जवलन शाम 7 बजे किया जाएगा। हरेक समिति कार्यालय में समिति के प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के कार्यक्षेत्र के कृषक सदस्यों को आमंत्रित कर तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।
बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के उपाध्यक्ष नरेश यदु, संयुक्त आयुक्त सहकारिता मुकेश ध्रुव, पूर्व संचालक लखनलाल गुरुपंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके वर्मा, प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ संजीव तिवारी, संभाग संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ जयनारायण बस्तरिया, सहकारिता प्रकोष्ठ धमधा यशवंत कुमार वर्मा, किसान मोर्चा जिला दुर्ग के महामंत्री राजेन्द्र यादव, मुकेश बेलचंदन प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, कुलदीप साहू प्राधिकृत समिति परसदा, तुलेश्वर चन्द्राकर प्राधिकृत गोरकापार, शीतल कुमार चन्द्राकर, वरिष्ठ किसान अशोक कुमार (पप्पू यादव) जिला संयोजक सहकारिता, तिलक राम निषाद मीडिया प्रभारी सहकारी प्रकोष्ठ जिला बालोद, श्यामलाल साहू, संयोजक सहकारी प्रकोष्ठ दुर्ग, सुरेन्द्र देशमुख जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालोद, बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, एसके निवसरकर, कुसुम ठाकुर, आरके वारे, नोडल अधिकारी बेमेतरा, हेमंत पटेल सहायक नोडल बालोद उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

