THE CG NEWS
दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा 20 सितंबर रविवार को वृहद मेगा हेल्थ कैंप एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया जाएगा। कैंप का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
मेगा हेल्थ कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा। रक्तदान कैंप के माध्यम से नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने दुर्ग शहर के समस्त आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनसेवा से जुड़े स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की परामर्श सुविधा का लाभ उठाएं और रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में सहभागी बनें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
