- रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर
THE CG NEWS
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आगामी 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का विशाल आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में मेला आयोजित किया जाएगा।
मेले को सफल बनाने और जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने दुर्ग जिला प्रशासन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिले के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के माध्यम से इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुँच सके।
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के लगभग 8,000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें और भी वृद्धि होने की संभावना है।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिले के प्रमुख वृहद उद्योगों और निजी प्रतिष्ठानों को भी इस मेले में शामिल होने और रिक्त पदों को भरने के लिए प्रोत्साहित करें। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य सरकार के अधिकृत पोर्टल [https://erojgar.cg.gov.in/](
आयोजन के दौरान पूर्व में आयोजित जिला एवं राज्य स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री के करकमलों से नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) भी प्रदान किए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची 1 अक्टूबर तक तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले के सभी शिक्षित व योग्य युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
