Breaking News

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देश पर भरदा में जलभराव की समस्या का समाधान

  • 12.87 लाख की लागत से स्वीकृत हुई निकासी नाली
  • कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

THE CG NEWS

दुर्ग । जिले में 26 सितंबर को अतिवृष्टि और जलभराव से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव भरदा ग्राम के राहत शिविर पहुंचे। उन्होंने शिविर में ठहरे प्रभावित परिवारों से बातचीत कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सरपंच सुनीता भारदीय व ग्रामीणों ने क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या की जानकारी दी। पक्की निकासी नाली निर्माण की मांग भी की गई।

कैबिनेट मंत्री यादव ने मौके पर ही नाली निर्माण हेतु त्वरित आवश्यक निर्देश जारी किए। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने 28 सितंबर को 12.87 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
कुल 12.87 लाख की लागत से बनने वाली नाली निर्माण कार्य में 2.56 लाख मजदूरी मद व 10.31 लाख सामग्री मद के लिये आवंटित किए गए हैं। वीबी-जी रामजी ( विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी) योजना के तहत यह निकासी नाली पुरुषोत्तम निषाद के घर से केशव ठाकुर के घर तक निर्मित की जाएगी।

इस स्थायी व्यवस्था के बनने से बारिश के दौरान मार्ग पर होने वाले जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को मुक्ति मिलेगी तथा आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। नाली निर्माण की त्वरित स्वीकृति एवं जलभराव से हुए फसल क्षति के तत्काल सर्वेक्षण के निर्देशों पर सरपंच सुनीता भारदीय व ग्रामवासियों ने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, कलेक्टर अभिजीत सिंह और जिला पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Check Also

सेक्टर-9 अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का सांसद विजय बघेल ने लिया जायजा

THE CG NEWS भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!