- पसरा दुकानदारों को सड़क सीमा के भीतर दुकान लगाने की समझाइश
THE CG NEWS
दुर्ग । महापौर अलका बाघमार ने आज इंदिरा मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण कर बाजार की व्यवस्थाओं औरर व्यापारियों की समस्याओं का जायजा लिया। उनके साथ निगम आयुक्त लीना कोसम, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल, रंजीता पाटिल, भवन अधिकारी प्रकाश थवानी और स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर अलका बाघमार ने इंदिरा मार्केट फूल बाजार क्षेत्र के आसपास के व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इदिरा मार्केट के जर्जर दुकानों के समस्यों के समाधान हेतु अधिकारियों के साथ बैठक में मरमत कार्यो को लेकर कार्यो योजना बनाई जाएगी। महापौर ने कहा कि बैठक में अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सभापति श्याम शर्मा ने इंदिरा मार्केट फूल बाजार के समीप स्थित जर्जर मूत्रालय की ओर महापौर का ध्यान आकर्षित कराया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को बाजार क्षेत्र के मूत्रालय की आवश्यक मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए, ताकि बाजार में आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे पसरा दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सड़क सीमा के भीतर ही दुकान लगाने की समझाइश देते हुए कहा कि बाजार में आने-जाने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को भी बाजार क्षेत्र में आवागमन सुचारू बनाए रखने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।महापौर ने इदिरा मार्केट के दुकानदारों को कहा कि अपना सामान दुकान के बाहर न रखें। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
