Breaking News

शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू : पद्मनाभपुर में जगन्नाथ मंदिर की थीम पर तैयार हो रहा आकर्षक पंडाल

  • नवरात्रि में माता के आगमन के लिए दिन रात मूर्तियों को अंतिम रूप देने जुटा थनोद के मूर्तिकार 

THE CG NEWS

दुर्ग। 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि की तैयारियां दुर्ग शहर में शुरू हो गई है। पद्मनाभपुर के जनता मार्केट में जगन्नाथ मंदिर पुरी (ओडिशा) की थीम पर आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है जहां दुर्गा देवी विराजमान होगी।

पूर्व पार्षद राजेश शर्मा ने बताया कि दुर्गोत्सव समिति का यह 32 वां वर्ष है। नवरात्र के दौरान दुर्ग भिलाई व आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिये पद्मनाभपुर दुर्गा पंडाल आते हैं। यहां दुर्गोत्सव की भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

इधर, थनौद में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हैं। मूर्तियों में बारीक नक्काशी और रंगाई का काम चल रहा है। थनोद के मूर्तिकार रामा चक्रवर्ती ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में भी थनौद में बनी दुर्गा प्रतिमा की मांग है। 40 से ज्यादा पंडालों में लगभग 1500 मूर्तियां बनाई जा रही है।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!