Breaking News

हरनाबांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने दिए निर्देश

  • अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश, महापौर ने कहा – स्वयं हटाएं अवैध कब्जा
  • हरना बांधा तालाब के चारों ओर अतिक्रमण की शिकायत पर महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण

THE CG NEWS

दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत तकियापारा वार्ड 8 स्थित हरना बांधा तालाब के चारों ओर अतिक्रमण की शिकायत पर आज महापौर अलका बाघमार ने वार्ड पार्षद, एमआईसी सदस्यों और निगम अधिकारियों के साथ तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया।

शिकायतकर्ताओं ने महापौर को बताया कि कुछ लोगों द्वारा तालाब की सीमा पर कब्जा कर लिया गया है। यहां अवैध निर्माण कार्य कराए गए हैं। महापौर अलका बाघमार ने मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तालाब की वास्तविक सीमा और शासकीय भूमि का चिन्हांकन करते हुए अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट करें और नियमानुसार कार्रवाई करें। हरना बांधा तालाब के चारों ओर लंबे समय से हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाएगा।

निगम प्रशासन ने कहा कि तालाब के किनारे जिन लोगों ने अवैध रूप से निर्माण या कब्जा किया है, वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। स्वेच्छा से अतिक्रमण न हटाने पर निगम प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद खालिक रिजवी व आशीष चन्द्राकर, जितेंद्र जीतू ताम्रकार, एल्डरमैन अनूप सोनी, उप अभियंता विनोद मांझी, करण यादव सहित जाकिर खोकर, वसीम कुरैशी और बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।

Check Also

शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू : पद्मनाभपुर में जगन्नाथ मंदिर की थीम पर तैयार हो रहा आकर्षक पंडाल

नवरात्रि में माता के आगमन के लिए दिन रात मूर्तियों को अंतिम रूप देने जुटा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!