THE CG NEWS
दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत 6 अक्टूबर को दुर्ग में जिला स्तरीय पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पैदल मार्च में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, कांग्रेस नेता दीपक दुबे, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सपा के शहर अध्यक्ष रज्जाक अली, मार्क्सवादी कम्यूनिष्ट पार्टी के सचिव एसपी डे, भाकपा के सचिव विनोद कुमार सोनी, भाकपा (मार्क्सवादी लेनिन) के विजेंद्र तिवारी, सहित अन्य दलों के सदस्य भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
कलेक्ट्रेट के पास जिला प्रशासन द्वारा बेरिकेडिंग की गई थी। यहां बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के पास एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। पुलिस ने बेरिकेडिंग पार करने से रोक दिया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दो पुतले भी जलाए।
इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया। लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
इस मौके पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संविधान में दिए गए अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा आवश्यक है। लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के मताधिकार, संवैधानिक अधिकारों और संस्थाओं में जनता के विश्वास से जुड़ा हुआ है।
इस दौरान रिवेंद्र यादव, राजीव गुप्ता, देवेंद्र देशमुख, विशाल देशमुख, राजेश यादव, रायसिंह ढिकोला, अलताफ अहमद, मेरिक सिंह, अजय शर्मा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, संजय कोहले, महेंद्र वर्मा, तरुण बिजौर, निरंजन राजपूत, उमाकांत चंद्राकर, दर्शन सिंह, कमलेश साहू, कैलाश नाहटा, उमेश साहू, शिवकुमार वर्मा, संतोष बाफना, श्रीकांत वर्मा, मोहन साहू, राजेश ठाकुर, करीम खान, पुरुषोत्तम तिवारी, लक्ष्मी साहू, योगिता चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, सुमित नारंग, घनश्याम गजपाल, अभिषेक जांगड़े, सुमन वर्मा, राजेश मानिकपुरी, प्रेमलता साहू, पोषण साहू, मनीष बघेल, देवश्री साहू, महेंद्र निषाद, श्यामा मनहर, गज्जू साहू, सुनीता चेन्नेवार, रामप्यारी वर्मा, ओंकार निर्मलकर, सुमन वर्मा, द्रोपती साहू, टोनू देवांगन, गौतम ठाकुर, सुनील राय, रमेश ठाकुर, झमित गायकवाड़, पुष्पा यादव, जयप्रकाश साहू, वीरेंद्र साहू, गजानंद साहू, स्नेहा डहरिया, बैकुंठ महानंद, रविन्द्र सिन्हा, रोहित यादव, ओनि महिलांग, उमेश बंजारे, बंटी धनकर, महेन्द्र साहू, अमृत सिंह ठाकुर, प्रवीण डे, विकास वर्मा, हिमांशु शर्मा, गोविंद निषाद,धनश्याम साहू, मनीष साहू, राजा चंद्राकर, संगीत सोरी, प्रकाश शिवणकर, खुर्शीद अहमद, आनंद कपूर ताम्रकार, अनीस रजा, सुनीत घोष, कम्यूनिष्ट पार्टी के नेता शमीम कुरैशी, बिजेंद्र भारद्वाज, कुणाल तिवारी, गुरदीप भाटिया, राहुल शर्मा, मोहित वाल्दे, शब्बीर, सुशील भारद्वाज, शफी कुरैशी, मीना पॉल, निकिता मिलिंद, रफीक खान सहित कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के दलों के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


