Breaking News

सोशल मीडिया पर सांसद प्रतिनिधि के घरेलू मामले का प्रसारण करने पर पुलिस से शिकायत : दोषियों पर कार्रवाई की मांग

THE CG NEWS

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र से संबंधित एक मामले में सोशल मीडिया और  YouTube पर प्रसारित कथित असत्य व भ्रामक सामग्री की निष्पक्ष जांच की मांग करने बड़ी तादाद में लोग पहुंचे और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ता कोहका, भिलाई निवासी रंजीत ठाकुर ने बताया कि उनके द्वारा 2 अक्टूबर को थाना सुपेला में शिकायत की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक मीडिया/YouTube चैनल द्वारा सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह के निजी और घरेलू मामले को दुर्ग सांसद विजय बघेल से जोड़ते हुए उनकी व अन्य संबंधित व्यक्तियों की तस्वीरों के साथ कथित भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त सामग्री के प्रसारण से संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक और सार्वजनिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने मांग की है कि वीडियो में किए गए दावे वास्तविक तथ्यों और उपलब्ध दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच की जाए।

आज दोबारा सुपेला थाना में जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने संबंधित CG‌Bhaskar YouTube वीडियो एवं सोशल मीडिया पोस्ट की निष्पक्ष जांच की है। वीडियो के मूल स्रोत, अपलोडकर्ता और प्रसारण से जुड़े तथ्यों की जांच की मांग की गई है।

प्रसारित दावों की सत्यता उपलब्ध दस्तावेजों और वास्तविक तथ्यों के आधार पर जांचने और आवश्यक डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की कार्रवाई की मांग भी की गई है। जांच में कानून का उल्लंघन अथवा संज्ञेय अपराध पाए जाने पर प्रचलित कानून के अनुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने कहा है कि 2 अक्टूबर 2026 को दिए गए पूर्व आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी लिखित रूप से उपलब्ध कराई जाए। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति के विरुद्ध द्वेषपूर्ण कार्रवाई की नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच, वास्तविक तथ्यों को सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Check Also

‘भारतीय झूठ पार्टी’ की उल्टी गिनती शुरू – कांग्रेस

प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की जोड़ी के कथित नापाक मंसूबों को विफल करेगा विपक्ष इंडिया गठबंधन के विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!