Breaking News

जिला भाजपा की बैठक : संगठन पदाधिकारियों ने सेवा ज्योति यात्रा और ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम की तैयारियों की बनाई रणनीति

THE CG NEWS

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की प्रति माह आयोजित होने वाली आत्मनिर्भर जिला स्तरीय बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला महामंत्री दिलीप साहू और विनोद अरोड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विभिन्न मोर्चों द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों और सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा द्वारा वर्तमान में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों को संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन एवं विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा आवश्यक है, ताकि निर्धारित कार्यक्रम समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पूरे किए जा सकें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को जनभागीदारी से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और संगठन के प्रत्येक अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

7 अक्टूबर को होगा ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं सेवा के रंग’ कार्यक्रम

जिला भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का देश के नाम संबोधन लाइव एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ताओं, नागरिकों द्वारा सुना जाएगा। कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम के अंदर  रंगोली का निर्माण किया जाएगा। रविशंकर स्टेडियम के समीप स्थित बैडमिंटन कोर्ट में लगभग 1400 वर्गफीट की आकर्षक रंगोली तैयार की गई है।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथियों के सानिध्य में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संदेश को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, आयोजन स्थल की तैयारियों, सहभागिता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अंतिम रूप से चर्चा कर दायित्व निर्धारित किए गए।

बैठक में उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर, मनोज सोनी, अशोक राठी, राजीव पांडेय, गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, ध्रुव सचदेव, नीलेश अग्रवाल, सैयद आसिफ अली, नितेश साहू, रजा खोखर, रितेश शर्मा, संतोष सोनी, लोकमणी चंद्राकर, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, अनुपमा गोस्वामी, मदन बढई, जय श्री राजपूत, राजेश राजपूत, प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, ममता देवांगन, मुकेश बेलचंदन, तृप्ति चंद्राकर, रोहित राजपूत, तेखन सिन्हा, मनीष पुनाचा, डॉ भारतीय साहू, सानिध्य चंद्राकर उपस्थित रहे।

Check Also

‘भारतीय झूठ पार्टी’ की उल्टी गिनती शुरू – कांग्रेस

प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की जोड़ी के कथित नापाक मंसूबों को विफल करेगा विपक्ष इंडिया गठबंधन के विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!