- अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति की कराएं सर्वे
- संभाग आयुक्त ने ली संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक
THE CG NEWS
दुर्ग / संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने विगत दिनों हुई बारिश से जिलों में हुई फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं। संभागायुक्त ने कहा कि कृषि एवं राजस्व विभाग के मैदानी कर्मचारियों के संयुक्त टीम के माध्यम से सर्वे कराते हुए वास्तविक क्षति का आकलन किया जाए।
संभाग आयुक्त ने संभाग आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में संयुक्त संचालक कृषि को निर्देश देते हुए कहा कि संभाग के अंतर्गत धान के बदले दहलन, तिलहन, मिलेट्स एवं अन्य फसलों की पैदावारी पर जोर दिया जाना चाहिये। शासन के मंशानुरूप किसानों के लिए घोषित प्रोत्साहन राशि का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए किसानों को अन्य फसलों की पैदावारी के लिए प्रोत्साहित करें।
संभाग आयुक्त ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में जल संचयन को बढ़ावा देने किसानों को ग्रीष्मकालीन रबि धान की फसल न लगाने का सुझाव देने कहा। इस संबंध में संभाग अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में प्रस्ताव पारित कराने के निर्देश दिये।
राठौर ने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित दहलन, तिलहन के साथ मिलेट्स फसलों की बिक्री हेतु कृषि विभाग द्वारा उपयुक्त बाजार की भी व्यवस्था कराई जाए। संभाग आयुक्त ने सीजीएमएससी के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बाते कही।
उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी को स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से स्कूल और कालेजों में नशा-मुक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिये।
संभाग आयुक्त ने संभागीय अधिकारियों को अधिनस्थ कायार्लयों में फाइल मुवमेंट ई-आफिस फाइल के माध्यम से कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ई-आफिस के संबंध में संभागीय कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण में अधिनस्थ दो टेक्निीकल कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिये।
नियमित उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक प्रणाली अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित समयावधि का ध्यान रखने के साथ ही कार्यालय प्रमुख अधिकारी उपस्थिति की जांच करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपायुक्त (विकास) संतोष ठाकुर और उपायुक्त (राजस्व) पदुम यादव सहित समस्त विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
