THE CG NEWS
भोपाल। मंगलवार की रात राहुल गांधी को हिरासत में लिये जाने की खबर मिलते ही विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल समेत पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐलान कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के सांसद लोकतंत्र और वोट के अधिकार से जुड़े सवालों को लेकर आवाज उठा रहे थे, लेकिन सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राहुल की गिरफ्तारी के विरोध मे कांग्रेस नेताओं ने भोपाल मे निर्वाचन आयोग के दफ्तर के बाहर धरना दे दिया, जो देर रात तक चलता रहा।
पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के सांसद सवाल पूछने और वोट से जुड़े आरोपों का जवाब मांगने के लिए आगे बढ़ रहे थे। पूरे दिन की जद्दोजहद के बाद राहुल गांधी की गिरफ्तारी की गई।
देश भर में विरोध प्रदर्शन
चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली मे राहुल गांधी सहित विपक्ष के हंगामे के बीच दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने निर्वाचन कार्यलय के बाहर धरना दे दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का ऐलान
जीतू पटवारी ने कहा, ” नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया। देर रात भोपाल में जारी रहे प्रदर्शन के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।”
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


