THE CG NEWS
नई दिल्ली। विपक्षी इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया। धरना, प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हिरासत में लिये जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर भड़क उठे।
शशि थरूर इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने सरकार पर हमला बोला है। थरूर ने कहा कि वे राहुल गांधी के साथ हाथापाई की तस्वीरें देखकर बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया शर्मनाक है।
शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह बातें लिखीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से हाथापाई करने और उन्हें हिरासत में ले जाने की तस्वीरें देखकर मैं बहुत परेशान हूं। ऐसे समय में जब 13 करोड़ मतदाताओं को मताधिकार से वंचित कर भारतीय लोकतंत्र को तहस-नहस किया जा रहा है, उस समय विरोध प्रदर्शन करना हर उस नागरिक के साथ खड़ा होना है जिसके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। सरकार की प्रतिक्रिया शर्मनाक है।”
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
