Breaking News

लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं : हर हाल में रोकेंगे वोट चोरी

  • लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : वोरा

THE CG NEWS

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा है कि वोट चोरी के जरिये लोकतंत्र पर सीधा हमला किया गया है। इसके विरोध में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने एक स्वर में आवाज उठाई है। लोकतंत्र की रक्षा के लिये कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

वोरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 अक्टूबर को देशभर में “काला दिवस” मनाया जा रहा है। आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के सांसदों द्वारा चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करना लोकतांत्रिक अधिकार है। उनके साथ दुर्व्यवहार, बल प्रयोग और गंभीर रूप से घायल किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। जब तक चुनाव व्यवस्था की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। वोरा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला व ब्लॉक स्तर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने की अपील की।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!