Breaking News

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS

दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से कई वार्ड के लोग परेशान हैं। झाड़ियां या पेड़ काटने, पाइप लाइन बिछाने या नाली निर्माण के कारण व ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के नाम पर विधुत मण्डल से शटडाउन लगातार लिया जा रहा है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने कहा है कि रोड के आसपास के 5 वार्ड की जनता 5 से 6 घण्टे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से परेशान है। पानी सप्लाई व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।

राजेश ने कहा कि सभी विभाग एक साथ शटडाउन लेकर कार्य करें ताकि विद्युत अवरोध कम हो और रोड निर्माण कार्य भी तेजी से होना चाहिये। ताकि, जनता को हो रही अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

Check Also

नवरात्र से पहले सड़कें दुरुस्त करे प्रशासन, बंद स्ट्रीट लाइटें तत्काल चालू हों : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने जिला प्रशासन और नगर निगम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!