Breaking News

सिंधिया के 400 कमरों के महल जय विलास पैलेस का बिल 1500 रु ?

  • अजब एमपी की गजब कहानी
  • सिंधिया के महल जयविलास पैलेस के बिजली बिल पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, 400 कमरों के महल के बिल ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

THE CG NEWS

ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले दिनों ग्वालियर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में एमपी की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा? जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल का बिजली बिल केवल 1500 रुपए आ रहा है। पटवारी ने कहा झोपड़ी या दो कमरों के मकान का बिल एक लाख रुपये तक आ रहा है। जय विलास पैलेस का बिल जांच का विषय है। यह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का एक नमूना भी है।

पिछले एक पखवाड़े से पूरे एमपी में यह मामला छाया है और अब यह मामला पूरे देश मे भाजपा के भ्रष्टाचार की कहानियों का नए सिरे से विस्तार कर रहा है। राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद वोट चोरी के आरोपों से भाजपा की पूरे देश में किरकिरी हो रही है। अब जय विलास पैलेस के बिजली बिल के मामले को लेकर देश भर में भाजपा करप्शन और गड़बड़ियों के मामले में एक्सपोज हो गई है।  

मीडिया से बातचीत के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जयविलास पैलेस में 400 कमरे हैं, लेकिन उसका बिजली का बिल 1500 रुपये आना बिजली विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोलता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 80 एकड़ में फैले और करीब 400 कमरों वाले जय विलास पैलेस परिसर में कुल 21 बिजली कनेक्शन हैं। पैलेस के म्यूजियम/रानी महल से जुड़े एक कनेक्शन का साल भर का बिजली खपत शून्य और बिल 10.29 रुपये दर्ज किया गया। जीतू पटवारी सहित अन्य नेताओं ने कहा है कि इतने बड़े महल और उसमें लगे एसी-पंखों का बिल इतना कम कैसे आ सकता है, जबकि आम जनता को हजारों रुपये का बिजली बिल चुकाना पड़ता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पैलेस में द एडमिनिस्ट्रेटर के नाम से एक कनेक्शन का पता-एच एस महाराजा जीवाजीराव सिंधिया, जय विलास पैलेस, म्यूजियम जय विलास पैलेस है। यह स्थाई (परमानेंट), व्यावसायिक कनेक्शन 26 नवंबर 1997 को लगा था। म्यूजियम का यह थ्री फेस कनेक्शन है। इसका तीन किलोवॉट विद्युत लोड स्वीकृत है। अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पिछले एक साल में इस कनेक्शन पर जीरो यूनिट विद्युत खपत दर्ज की गई है। इसकी डेली एवरेज बिजली खपत जीरो यूनिट है और बिल राशि 10 रुपए 29 पैसे है।
जयविलास पैलेस के इस म्यूजियम को देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को प्रति व्यक्ति 500 रुपए का टिकट लेना पड़ता है। अगर आप कैमरा ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए 50 रुपए अलग से देना पड़ता हैं। म्यूजियम में एमआईजी कंपनी का बिजली मीटर लगा है। सीरियल नंबर ****762000 है। और बिजली बिल सिर्फ 10 रुपए 29 पैसे है।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एस.आई.आर के दौरान बड़े पैमाने पर हुआ फॉर्म-7 का दुरूपयोग

मतदाताओं के नाम फ़र्ज़ी तरीके से कटवाने पर 1 साल तक की जेल या जुर्माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!