Breaking News

छठ पर्व : महापौर ने किया चार तालाबों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

  • छठ पर्व से पहले सभी तालाबों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

THE CG NEWS

दुर्ग/ छठ पर्व के मद्देनजर शहर के तालाबों और घाटों की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महापौर अलका बाघमार ने आज चार तालाबों का  निरीक्षण किया। महापौर ने जनप्रतिनिधियों और निगम अमले के साथ रेवा तालाब, शक्तिनगर तालाब, पुजारी तालाब और कातुलबोर्ड तालाब पहुंचकर अधिकारियों को नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रेवा तालाब के निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने स्वयं फावड़ा उठाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उनके साथ लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर व पार्षद मनोज सोनी ने भी तालाब से जलकुंभी व कचरा निकालने में श्रमदान किया।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी तालाबों और घाटों में लगातार सफाई अभियान चलाया जाए। तालाबों में जमी जलकुंभी, कचरा व गंदगी को प्राथमिकता से हटाया जाए। घाटों के आसपास विशेष सफाई, नागरिकों के आवागमन और पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। शहर के सभी तालाबों और घाटों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रखना निगम की प्राथमिकता है। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पार्षद रंजीता पाटिल, सुरुचि उमरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, करण करोसिया सहित निगम की टीम व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

महापौर अलका बाघमार ने निर्देशित किया कि तालाबों की सफाई का कार्य केवल विशेष पर्वों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे निरंतर जारी रखा जाए। शहर के प्रत्येक तालाब की महीने में कम से कम एक बार नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि तालाबों में स्वच्छता बनी रहे और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

Check Also

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा

रोजगार सृजन, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता दें बीजापुर जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!