Breaking News

छठ पर्व : तालाबों-घाटों पर रोज सफाई अभियान चलाने महापौर ने दिये निर्देश

THE CG NEWS

दुर्ग। छठ पर्व मनाने केे लियेे तैैयारिया तेज हो गई है। महापौर अलका बाघमार ने शहर के सभी तालाबों और घाटों पर रोज सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। आज महापौर ने वार्ड 29 सिविल लाइन शीतला तालाब, वार्ड 50 बोरसी तालाब सहित अन्य तालाबों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि शहर के तालाबों व घाटों की साफ-सफाई तेजी से होनी चाहिये।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग प्रभारी निलेश अग्रवाल, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकार, ज्ञानदास बंजारे, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, जितेंद्र राजपूत, मनोहर शिंदे, दुर्गेश कुमार सहित टीम के सदस्य मौजूद रहें।

निगम केे स्वास्थ्य विभाग द्वारा तालाबों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नियमित सफाई कर्मचारियों के साथ मशीनों से भी सफाई की जा रही है। तालाबों में फैली जलकुंभी, तैरते कचरे, प्लास्टिक और अपशिष्ट निकाले जा रहे हैं। घाटों की सीढ़ियों और किनारों की गंदगी भी साफ की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

महापौर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा है कि छठ पर्व से पहले सभी प्रमुख तालाब-घाटों की सफाई बेहतर तरीके से हो। इस कार्य में किसी भी स्तरर पर लापरवाही न होने पाए। गौरतलब है कि छठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह-शाम तालाबों के घाट पर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। महापौर अलका बाघमार ने नागरिकों से अपील की है कि तालाबों-घाटों में कचरा, प्लास्टिक व पूजन सामग्री इधर-उधर न फेंकें। स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

Check Also

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन :एसआईआर के बाद 10 महीने में जिले में बढ़े 27 हजार मतदाता

11 दिसंबर तक दावे-आपत्ति के साथ जुड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम दुर्ग जिले में महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!