- 11 दिसंबर तक दावे-आपत्ति के साथ जुड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम
- दुर्ग जिले में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा, 12.63 लाख मतदाताओं की प्रारंभिक सूची जारी
- निकायों की वोटर लिस्ट का प्रकाशन 30 नवंबर को
- निकाय चुनाव ईवीएम से ही होंगे
THE CG NEWS
दुर्ग। जिला निर्वाचन कार्यालय ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति और सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।
मतदान केंद्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य प्रतिदिन कार्यालयीन अवधि में किया जाएगा। मतदाता अपने मतदान केंद्रों में दावा-आपत्ति के आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपर कलेक्टर खेमलाल वर्मा, सिली थामस, एसडीएम सोनल डेविड भी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने बताया कि 28 दिसंबर तक दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। दावा आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के पात्र होंगे।
दुर्ग जिले में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा
दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों और बेमेतरा जिले के दो आंशिक विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ कुल 12 लाख 63 हजार 157 मतदाता है। इनमें 6 लाख 34 हजार 836 महिलाएं और 6 लाख 28 हजार 280 पुरुष मतदाता हैं। मतदाताओं की संख्या में महिलाएं पुरुषों से 6,556 अधिक हैं। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी और अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।
वैशाली नगर में सबसे अधिक 2,11,096 मतदाता हैं, जबकि भिलाई में सबसे कम 128042 मतदाता दर्ज हैं। जिले की मतदाता सूची में कुल पुरुष मतदाता 6,28,280, महिला मतदाता 6,34,836 और अन्य मतदाता 41 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से 6,556 अधिक है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
