Breaking News

लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जन चौपाल

  • मंडल स्तरीय जनचौपाल में वोट चोरी का मुद्दा उठा

THE CG NEWS

दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अंतर्गत आने वाले मंडलों में मंडल स्तरीय जन चौपाल – संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री दीपक दुबे, मध्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, ब्लॉक प्रभारी संजय बत्रा, मंडल प्रभारी अजय शर्मा, फिरोज खान, प्रकाश शिवणकर, जगमोहन ढीमर, सुरेंद्र सिंह राजपूत, सुमित घोष, मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

सर्वप्रथम चंडी मंदिर मंडल द्वारा राजीव भवन से लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। रैली शनिचरी बाजार, गवलीपारा होते हुए जवाहर चौक पहुंची, जहां लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ जन चौपाल का आयोजन किया गया। सांई मंदिर मंडल के बाँधापार गंजपारा में जन चौपाल आयोजित किया गया और उपस्थित नागरिकों को लोकतंत्र बचाने के अभियान से संबंधित चर्चा की गई।

जन चौपाल में पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि जन चौपाल का मुख्य विषय “लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ” है। मतदाताओं के वोट की चोरी हो रही है। यह सब चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की देन है। वे अपने जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं बल्कि, भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भाजपा का कार्य कर रहे हैं। वोट चोरी कर भाजपा को जिता रहे हैं। भाजपा जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। महंगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसानों को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है। वोरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। वोरा ने वोट चोरी के लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आव्हान भी किया।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री दीपक दुबे ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा वोट चोरी करके सत्ता में काबिज हो जाती है। जनता से किए गए वादों को भी भाजपा पूरा नहीं करती है। जन चौपाल में आम जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संविधान में मिले अधिकारों, वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने को लेकर संवाद किया जा रहा है। ताकि, जनता को उनका अधिकार मिले कांग्रेस पार्टी जनता के हित में सदैव खड़ी है।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय शर्मा और आभार प्रदर्शन वार्ड अध्यक्ष शत्रुघ्न चक्रधारी ने किया। जन चौपाल कार्यक्रम में अजय मिश्रा, रायसिंह ढिकोला, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरदीप भाटिया, पूर्व पार्षद अशोक मेहरा, गणेश सोनी, कल्याण सिंह ठाकुर, संघर्ष, अली असगर, सरिता ताम्रकार, ईश्वर साहू, रानी देवांगन, नीता कश्यप, कृति सोनी, विकास सापेकर, रवि कोरिया, शिवाकांत तिवारी, पाशी अली, अमोल जैन, चंद्रप्रकाश जैन, नरेंद्र सोनकर, मनीष यादव, भूपेंद्र सेन, कृष्णा देवांगन, हिमांशु शर्मा सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

Check Also

सूर्य विहार में उपद्रव : कई घरों के शीशे टूटे, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

दिवाली की रात असामाजिक तत्वों के दोहरे उपद्रव से सहमे निवासी तीन टावरों में जलापूर्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!