Breaking News

महाराज जी, ये ” दोनों ” आपको निपटाने में लगे हैं : केजरीवाल

THE CG NEWS

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर X पर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने योगी को संबोधित करते हुए लिखा कि चुनाव आयोग दो लोगों के इशारे पर काम करता है और दोनों उन्हें निपटाने में लगे हैं। केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी एडवांस में बधाई दे दी है। सीएम योगी के SIR के संबंध में दिए गए इंटरव्यू के बाद केजरीवाल का यह बयान आया है।

केजरीवाल ने X पर लिखा –

‘महाराज जी, आपको भी पता है कि चुनाव आयोग तो उन दोनों के इशारे पर काम करता है. मैंने आपको पहले भी चेताया था. ये दोनों आपको निपटाने में लगे हैं. अखिलेश जी को एडवांस में बधाई.’

केजरीवाल के इस तंज को यूपी की आगामी चुनावी राजनीति के साथ-साथ भाजपा में अंतर्कलह, शाह और योगी के  बीच तनातनी और SIR विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में बदलाव और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम न होने का मुद्दा उठाया था। केजरीवाल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया और योगी को चेतावनी दी।

केजरीवाल ने अपने पोस्ट के आखिर में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को एडवांस में बधाई देकर राजनीतिक चर्चा को और तेज कर दिया है। यूपी के चुनाव में अखिलेश यादव और उनके गठबंधन दल की मजबूत स्थिति को देखते हुए केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी है।

Check Also

धीरेंद्र शास्त्री की कथा का करेंगे विरोध – सांसद एसपी सिंह

THE CG NEWS दिल्ली। प्रतापगढ़ के कुंडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!