THE CG NEWS
रायपुर। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पोस्ट पढ़िये –
उफ्फ!! शर्मनाक साय जी!!!
भाजपा और अडानी भगाओ
छत्तीसगढ़ बचाओ
इस पोस्ट के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फर्जी जनसुनवाई की एक वीडियो भी पोस्ट की है।
बघेल ने रायपुर जिले के धरसींवा/तिल्दा क्षेत्र के ग्राम रायखेड़ा स्थित अडानी पावर प्लांट की तीसरी यूनिट के विस्तार को लेकर आयोजित जनसुनवाई पर विवाद और विरोध की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए की है।
भूपेश बघेल और डॉ. अजय यादव सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जनसुनवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि लोगों को रैली या अन्य बहाने से बुलाकर जनसुनवाई में शामिल किया गया और प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई।
ग्रामीणों का कहना है कि रायखेड़ा, चिचोली, गैतरा और सोनतरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने जमीन देने से इनकार करने, प्रदूषण बढ़ने, खेती को नुकसान होने और स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका जताई है। कई ग्रामीणों ने जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी शिकायतें की हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
