THE CG NEWS
भिलाई। जबरदस्त कॉमेडी हॉरर व पारिवारिक फिल्म आंए बांए सांए 20 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ रिलीज होने जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर प्रणव झा और निर्माता एवं फिल्म के नायक राज वर्मा, धनेश साहू, कुबेर नेताम के साथ ही फिल्म की हीरोइन एल्सा घोष, आराधना साहू व किरण भौजी फिल्म के अन्य कलाकार काका और सेवक राम भिलाई जुबली पार्क पहुंचे।
इस दौरान फिल्म के निर्माता राज वर्मा व फिल्म के डायरेक्टर लेखक प्रणव झा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि फिल्म के प्रमुख कलाकार इनफ्लुएंसर एवं धनेश की आराधना फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुके धनेश साहू के साथ ही छत्तीसगढ़ी व साउथ फिल्मों की चुलबुली एक्टर एल्सा घोष, छालीवुड की जूही चावला कही जाने वाली आराधना साहू व राज वर्मा के अलावा किरण भौजी और फेमस युटुबर काका और सेवकराम सहित अन्य कलाकारों ने फिल्म में महती भूमिका निभाई है।
फिल्म के डायरेक्टर प्रणव झा ने बताया कि यह दो लोकों की कहानी है। भूत लोक में रहने वाली तीनों बहन फिल्म की हीरोइन है। धरती लोक पर रहने वाले तीनों हीरो से प्यार करती है। इसी को लेकर जबरदस्त कॉमेडी के साथ हॉरर व शुद्ध पारिवारिक फिल्म बनाई गई है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।
फिल्म यूनिट ने दशकों से अपील की है कि वह एक बार फिल्म देखने जरूर आए । यह एक फुल इंटरटेनमेंट के साथ पैसा वसूल फिल्म है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
