Breaking News

देवेंद्र यादव को एआईसीसी सचिव पद से हटाया गया, छत्तीसगढ़ से पूर्णचंद्र राव पाढ़ी और नरेश ठाकुर बने नए एआईसीसी सचिव

THE CG NEWS

नई दिल्ली। विधायक देवेंद्र यादव को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव पद से हटा दिया गया है। देवेंद्र यादव को कोई नई जिम्मेदारी दी जाएगी या नहीं, अभी तय नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें भिलाई के महापौर पद का चुनाव लड़ने कहा जा सकता है। वैसे पिछले दिनों देवेंद्र यादव के खिलाफ भिलाई से ही  शिकायतों का पुलिंदा दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय भेजा गया था। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है।

छत्तीसगढ़ के युवा नेता पूर्णचंद्र पाढ़ी और नरेश ठाकुर को AICC सचिव नियुक्त किया गया है। दरअसल, कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल करते हुए 81 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिवों की नई सूची जारी की है। इस बदलाव में 25 निवर्तमान पदाधिकारियों को पद से हटाया गया है। कई राज्यों और विभागों में नई नियुक्तियां व तबादले किए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल ने
नवनियुक्त AICC सचिवों को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव के रूप में जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह का हम सब स्वागत करते हैं।
भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के युवा नेता पूर्णचंद्र पाढ़ी और नरेश ठाकुर को AICC सचिव नियुक्त किये जाने के फैसले को छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय बताते हुए दोनों युवा नेताओं को बधाई दी है।

Check Also

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का एनुअलाइज्ड राजस्व 3,500 करोड़ रुपए के पार

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में एनुअलाइज्ड एबिट्डा 500 करोड़ रुपए के करीब पहुँचा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!