Breaking News

जनदर्शन : बार-बार पाइपलाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित, नई लाइन बिछाने दिया आवेदन

  • आंधी-तूफान और बारिश से मकान क्षतिग्रस्त, आर्थिक सहायता की मांग
    जनदर्शन में प्राप्त हुए 63 आवेदन

THE CG NEWS

दुर्ग / जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगाें से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर राहुल कुमार रजक भी उपस्थित थे।

जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 63 आवेदन प्राप्त हुए।

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 58 के वार्डवासियों ने उरला में पेयजल पाइपलाइन बार-बार टूटने से रहवासियों को परेशानी होने की जानकारी दी। नई पाइपलाइन बिछाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि अमृत मिशन योजना के तहत सभी घरों में लंबे पाइपलाइन कनेक्शन दिए गए हैं। इस मार्ग से बड़े वाहनों के आवागमन के कारण पाइपलाइन बार-बार टूट जाती है, जिससे घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित होती है। पाइपलाइन की मरम्मत के बाद भी कुछ दिनों में फिर टूटने की समस्या सामने आ रही है।

विकासखंड दुर्ग के ग्राम भेड़सर निवासी ने भारी बारिश एवं आंधी-तूफान के कारण मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण आर्थिक सहायता प्रदान करने आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर है और परिवार के सदस्य शारीरिक रूप से भी कमजोर होने के कारण मजदूरी व अन्य कार्य करने में असमर्थ हैं। मकान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने रहने और जीवनयापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को मकान क्षति(आपदा) के तहत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने कहा।
ग्राम पंचायत चंदखुरी के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करवाने आवेदन दिया। ग्रामीणजनों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 1 में रोड सीमेंटीकरण नही होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लगभग 50 मीटर सड़क का सीमेंटीकरण कार्य नहीं होने से बारिश के दौरान कीचड़ एवं जलभराव की स्थिति बनी रहती है। उक्त सड़क का निर्माण लंबे समय से लंबित है। इस संबंध में ग्राम सरपंच को भी बताया गया है। इस पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने कहा।

Check Also

महिलाओं की आवाज बुलंद करेंगी महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारी : भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव श्रद्धा सोनी सहित शशि सिन्हा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!