द सीजी न्यूज
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत हो चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यात्रा की शुरूआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से की है। यात्रा कश्मीर में जाकर खत्म होगी। ये यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। कांग्रेस की ये यात्रा 12 राज्यों से गुजरकर 3570 किमी. की दूरी तय करेगी। खास बात ये है कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक कंटेनर में सोएंगे और सड़क पर भोजन करेंगे।
करीब 5 माह तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और उनके साथ चलने वाले यात्री किसी फाइव स्टार होटल में नहीं बल्कि एक कंटेनर में ठहरेंगे। इन कंटेनरों में सोने के लिए बेड और वॉशरूम की व्यवस्था की गई है। इस तरह की व्यवस्था वाले करीब 60 कंटेनर तैयार किए गए हैं।
सड़क पर भोजन करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी अन्य नेताओं के साथ सड़क पर ही भोजन करेंगे। यात्रियों के दो जत्थे होंगे, जो अलग-अलग समय पर पैदल यात्रा करेंगे। शाम का जत्था विस्तृत होगा, जिसमें जन भागीदारी भी होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
