Breaking News

माहेश्वरी समाज को बिग सैल्यूट : कोविड मरीजों के लिए शुरू की नि:शुल्क एंबुलेंस और इलेक्ट्रॉनिक ऑक्सीजन सिलेण्डर सेवा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

पता नहीं … इस शहर ने क्या पुण्य कमाया है। जब-जब आपदा आती है … तब-तब सेवा भाव के साथ सैकड़ों-हजारों हाथ आपदा प्रबंधन में जुट जाते हैं। जब-जब आपदा के आगे सरकारी सिस्टम लाचार और अधमरा हो जाता है … तब-तब सामाजिक संस्थाएं बिना किसी की अपील के खुद ही जुट जाती है … जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने के पुनीत कार्य में …

कोविड के महासंकटकाल में ऐसा ही एक शानदार  और तारीफे काबिल काम माहेश्वरी समाज ने शुरू किया है। ऑक्सीजन और एंबुलेंस की भेजने की फरियाद के बाद भी इस बेहद जरूरी सुविधा से वंचित रहने वाले कोविड मरीजों के लिए समाज की ओर से कोविड मरीजों को निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस के साथ ही आक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

दुर्ग शहर में प्रवीण भूतड़ा और उनकी टीम द्वारा निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह निःशुल्क एंबुलेंस सेवा कोविड-19 मरीज को उनके घर से अस्पताल लाने और ले जाने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस पुनीत सेवा कार्य का संचालन प्रवीण भूतड़ा और चेतन जैन, अंकुश टाटिया, राकेश दुग्गड़, आशीष राठौड़, लोकेश जैन, नरेंद्र सुरेश गुप्ता, मनीष सोनी, पिंकी सोनी और उनकी टीम के सभी सदस्यों द्वारा  किया जा रहा है।

द वेडिंग कॉरपोरेट पुलगांव ऑफिस से इस सेवा का शुभारंभ अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य विट्ठल भूतड़ा,  प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश टावरी, उपाध्यक्ष राजकुमार जी गाँधी, श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष राधेश्याम राठी और अ भा माहेश्वरी महासभा कार्यकारी मण्डल सदस्य जगदीश चाण्डक द्वारा किया गया। सेवा के शुभारम्भ पर सभी लोगों ने प्रवीण भूतड़ा व उनके संचालन टीम की प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। टीम द्वारा निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक ऑक्सीजन सिलिंडर की सेवा भी निरंतर दी  जा रही है। ओमप्रकाश टावरी ने ऑक्सीजन सेवा में एक सिलेण्डर की बढ़ोतरी के लिए स्वीकृति प्रदान की।

इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए इन मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है 

  • 9301050789
  • 9907151000

यह सेवा तब शुरू की गई है जब सरकारी सिस्टम कोरोना के आगे पूरी तरह असहाय और बेबस हो चुका है। लोग फोन लगाते हैं कि एंबुलेंस भेजिये, मरीज की हालत बेहद खराब है … पर एंबुलेंस नहीं आती। कोरोना मरीजों से अस्पताल भरे पड़े हैं, आक्सीजन की कमी से लोगों की मौतें हो रही हैं। हालात बेहद भयावह हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने हालात के आगे लगभग हाथ खड़े कर दिए हैं।

  • ऐसे हौलनाक हालात में माहेश्वरी समाज का यह सेवा कार्य बिग सैल्यूट का हकदार है।
  • परेशानहाल लोगों की जान बचाने के इस अभियान का संचालन करने वाले सभी बंधुओं को सादर प्रणाम।           
  • पूरे शहर की ओर से माहेश्वरी समाज को सलाम।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!