द सीजी न्यूज डॉट कॉम
रायपुर के कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन ने बताया कि रायपुर जिले में कोरोना के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण की दृष्टि से मेडिकल काॅलेज, एम्स, आयुर्वेदिक काॅलेज, लालपुर और माना में कोविड केयर सेंटर संचालित हैं। अब 12 नए कोविड केयर सेंटर बनाने का कार्य तेजी सेचल रहा है। इससे जिले में 760 ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड की व्यवस्था बढ़ेगी और करीब 2730 बेड की व्यवस्था होगी।
वूमेन वर्किंग हाॅस्टल फुंडहर के कोविड केयर सेंटर में 270 बेड की व्यवस्था होगी जिसमें 15 बेड ऑक्सीजन की सुविधा होगी। इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट, नया रायपुर और आयुष विश्वविद्यालय के कोविड केयर सेंटर में 4-4 सौ बेड की व्यवस्था होगी। हीरापुर कोविड केयर सेंटर में 300 बेड की व्यवस्था होगी, जिसमें 15 ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड होंगे। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 260 बेड की व्यवस्था होगी, जिसमें 50 बेड ऑक्सीजन सुविधायुक्त होंगे। प्रयास बालक छात्रावास सड्डू और प्रयास बालिका छात्रावास गुढ़ियारी में 3-3 सौ बेड की व्यवस्था होगी। ईएसआई हॉस्पिटल, रायपुर में भी कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। यहां 200 बेड की सुविधा होगी जिसमें 100 बेड ऑक्सीजन सुविधायुक्त रहेंगे।
कलेक्टर ने बताया कि रायपुर जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में 100 बेड की क्षमता वाले कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था की जा रही है। इन सेंटर में 20-20 ऑक्सीजन युक्त बेड होंगे। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर लालपुर में ऑक्सीजन की सुविधायुक्त 100 बेड और आयुर्वेदिक कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में 400 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान सेंटरों में 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव होने पर उन्हें सीधे हॉस्पिटल भेजने और उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह होमआइसोलेशन के मरीजों को उनके घर तक पहुंचकर मेडिसिन देने की सुविधा दी जा रही है। होम आइसोलेशन के मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल तक पहुँचाने के लिए 10 इमरजेंसी वाहनों की व्यवस्था की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal