Breaking News

निगम की मोबाइल टीम ने दो व्यवसायों से वसूला जुर्माना

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर पर बुलाकर चिकन और मटन बेचना व्यवसायी महमूद रहमान को महंगा पड़ गया। सूचना मिलने पर निगम की टीम ने  मौके पर पहुंचकर जुर्माना लगाया। वार्ड 37 चंद्रशेखर आजाद नगर, दुर्गा पारा क्षेत्र में महमूद द्वारा चिकन और मटन का विक्रय किया जा रहा था। कई लोग व्यवसायी से संपर्क कर उसके घर पहुंच रहे थे। इसी दौरान निगम की मोबाइल टीम को सूचना मिलने पर निगम के अधिकारी वहां पहुंचे और विक्रेता से 1000 रुपए का जुर्माना वसूल किया।

 

लिंक रोड में एक दुकानदार आकाश अग्रवाल द्वारा आधा शटर गिराकर अनाज बेचने का कारोबार कर रहा था। निगम की टीम ने इनकी दुकान को बंद कराया और 5000 रुपए जुर्माना वसूल किया। निगमा आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने निगम की मोबाइल टीम मुस्तैद है। अनावश्यक बाहर निकलने वालों से सघन पूछताछ की जा रही है और उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई जा रही है।

Check Also

वोरा ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

THE CG NEWS दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!