द सीजी न्यूज डॉट कॉम
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आज दो व्यवसाइयों के खिलाफ कार्यवाही की गई। दुर्ग नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ तकिया पारा और उरला वार्ड में व्यवसाय करने वाले दो व्यवसाइयों से 500 – 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया। दोबारा पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त कर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

लॉकडाउन के दौरान तकिया पारा के मोहम्मद कुरेशी द्वारा मटन विक्रय किया जा रहा था। इसी प्रकार उरला वार्ड में रौनक किराना दुकान द्वारा सामान बेचा जा रहा था। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर नगर निगम का अमला पुलिस बल के साथ पहुंचा और दोनों व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही कर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया। दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान, निशांत यादव, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, विनीत वर्मा, शोएब अहमद व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal