द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4 जिलों के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से कोविड-19 और लॉॉकडाउन के संबंध में चर्चा की। बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव व बिलासपुर के कलेक्टर और व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। सीएम ने संबंधित जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थिति के अनुसार अति आवश्यक दुकानों को अलग-अलग अवधि और समय में खोलने के लिए छूट देने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी भीड़ एकत्र न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कोविड-19 के नियमों का भी नियमतः पालन सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने इसके लिए कलेक्टरों को चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित सभी वर्ग के लोगों से चर्चा कर उन्हें विश्वास में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में कोरोना संकट से निपटने में शासन-प्रशासन के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी रही है। सबके सहयोग से कोरोना को जल्द से जल्द हराना है। वर्तमान में प्रदेश भर में लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को कोई असुविधा न होने देने विशेष ध्यान रखा जा रहा है। व्यापारिक प्रतिनिधियों ने कोरोना नियंत्रण के लिए हरसंभव मदद देने सहित दुकान आदि के संचालन के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal