Breaking News

झीरम घाटी के शहीदों को नमन : कांग्रेस नेताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज झीरम घाटी के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसजनों ने 2013 में झीरम घाटी में शहीद हुए दिग्गज कांग्रेस नेताओं, फोर्स के जवानों की हत्या कर दी गई थी। नक्सली हमले में दिवंगत शहीदों को याद कर दुर्ग के कांग्रेस नेताओं ने भावुक शब्दों में कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम सभापति राजेश यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।


विधायक अरुण वोरा ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि 25 मई 2013 को प्रदेश में परिवर्तन यात्रा में निकले 200 कांग्रेसियों के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल व बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित कांग्रेस के 30 नेताओं की हत्या कर दी गई। यह पूरा नक्सली हमला ऐन विधानसभा चुनाव के पहले हुआ था। इस हमले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कांग्रेस ने की, लेकिन तत्कालीन भाजपा सरकार ने निष्पक्ष जांच नहीं कराई। झीरम मैं शहीद कांग्रेस के नेताओं को छत्तीसगढ़ के विकास और पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज सभी कांग्रेसी उनका स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले के कुछ दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल ने घोषणा की थी कि आने वाले विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के बहुत बड़े घोटाले का पर्दाफाश करेंगे और इस घोषणा के एक हफ्ते के बाद झीरम घाटी हमले में नक्सलियों द्वारा कांग्रेस के मुख्य मुख्य नेताओं को चुन-चुन कर हत्या कर दी गई। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को तत्कालीन सरकार द्वारा कोई भी सुरक्षा प्रदान न करना बहुत बड़ी लापरवाही थी जिसके कारण कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की शहादत हुई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने कहा इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को खोने से कांग्रेस कार्यकर्ता बहुत दुखी थे। आज भी कांग्रेस में नंद कुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ला, महेंद्र कर्मा जैसे दिग्गज नेताओं की कमी कार्यकर्ताओं को खलती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भूवाल, देव सिन्हा, नासिर खोखर, राजकुमार वर्मा, नंदू महोबिया, शिवाकांत तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह, पाशी अली, राकेश सिन्हा, अशोक मेहरा, हेमंत तिवारी सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

Check Also

GATI के रूप में आर्थिक विकास का बजट है छत्तीसगढ़ का बजट

द सीजी न्यूज भिलाई सीए ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष सीए मिनेश जैन ने छत्तीसगढ़ राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *