
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में फिर से बढ़ रहे कोरोना के केस को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेशवासियों से विशेषकर बस्तर संभाग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा है कि नई दिल्ली में लॉकडाउन खुलने के बाद पॉज़िटिविटी दर फिर से 0.5 प्रतिशत बढ़ गई है। इसी तरह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की बस्तर की सीमा से लगे ज़िलों में भी कोविड संक्रमण में वृद्धि की जानकारी मिल रही है। इससे सबक़ लेने की ज़रूरत है ।
बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में इस समय हालात बहुत बेहतर हैं। संक्रमण दर 2 प्रतिशत से भी नीचे है। मृत्यु दर भी बहुत कम है। राज्य में नए मरीजों और कुल सक्रिय प्रकरणों की संख्या भी बहुत कम रह गई है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बहुत से प्रियजनों को हमने खो दिया है। अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ा है। राज्य में अब जाकर विकास ने फिर रफ्तार पकड़ी है। हमें हर हाल में छत्तीसगढ़ में कोरोना को दोबारा फैलने से रोकना होगा। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का सतत रूप से पालन करते रहना जरूरी है। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी पात्र लोग टीका जरूर लगवाएं, क्योंकि कोरोना से बचने का यही सबसे मजबूत उपाय है। टीके को लेकर किसी भी तरह के अफवाह या भ्रम में पड़ने से बचें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal