
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार सुस्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में एक बार फिर विकास कार्य तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले एक सप्ताह से हर रोज प्रदेश के दो जिलों में नये विकास-कार्यों की सौगात दे रहे हैं। उनके रायपुर स्थित निवास पर होने वाले वर्चुअल कार्यक्रमों से जिलों में आयोजित हो रहे औपचारिक कार्यक्रमों को आडियो-वीडियो माध्यम से लिंक कर हर रोज बड़े पैमाने पर इन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा रहा है।
8 जून मंगलवार से प्रारंभ विकास कार्यक्रमों का यह सिलसिला 21 जून तक आयोजित होगा। रविवार 13 जून तक 3,854 रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा चुका है। अब तक 12 जिलों में कार्यक्रम हो चुके हैं। सुकमा और बीजापुर जिले में मुख्य कार्यक्रम अभी होना बाकी है, लेकिन दोनों जिलों के लिए एक अतिरिक्त वर्चुअल कार्यक्रम में भी 50 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमि-पूजन लोकार्पण किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal