Breaking News

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन : फ्रंटलाइन वर्कर्स को मास्क, छाता बांटा : बच्चों को चाकलेट और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही बच्चों और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। जनसेवा का संदेश देते हुए फ्रंटलाइन वर्कर्स को छाते और मास्क का वितरण किया गया। जरूरतमंद लोगों को भोजन, फल बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।

बच्चों को चॉकलेट व सैरेलेक्स देकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

महापौर धीरज बाकलीवाल की मौजूदगी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा ने बोरसी कालोनी स्थित सेवा भारती मातृ छाया दुर्ग के मासूम बच्चों को चॉकलेट, सैरेलेक्स व अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि देश कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। इसी कारण राहुल गांधी ने जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया है। सामग्री वितरण के दौरान एमआईसी मेंबर दीपक साहू, हमीद खोखर, अनूप चाँदनिया, राज कुमार पाली, डॉ सुधीर हिषीकर, रत्ना नारमदेव, गायत्री साहू ,भोजराज यादव, के डी देवांगन, संतोष ठाकुर, रवि साहू, संदीप चौरसिया मौजूद थे।

एनएसयूआई ने फ्रंटलाइन वर्कर को छाता-मास्क का वितरण किया, जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर प्रदेश सचिव व साइंस कॉलेज दुर्ग के अध्यक्ष आदित्य नारंग के नेतृत्व में पटेल चौक, राजेन्द्र पार्क चौक व अन्य स्थानों पर कार्यरत फ्रंट लाइन वर्कर्स ( पुलिसकर्मी व सफाई कर्मी ) को छाता व मास्क का वितरण किया गया।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दुर्ग रेल्वे स्टेशन पर जन समर्पण संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन, मास्क, फल, साबुन, बिस्कुट और सेनेटाइजर का वितरण किया। इस दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह, युवा कांग्रेस के भिलाई नगर अध्यक्ष अफ़रोज़ खान, साहिल विश्वकर्मा, मुरली डड़सेना, मो.अतीक, अमितेश कुमार, रिकेश गायकवाड़, निखिल यादव, आशीष मेश्राम सहित अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राहुल गांधी ने हमेशा गरीब और शोषित वर्ग के हितों की लड़ाई की – सोनू साहू 

दुर्ग जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष सोनू साहू व दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों को छाता भेंट किया गया। सोनू ने कहा कि राहुल गाँधी हमेशा गरीब व शोषित वर्ग के लोगों के साथ हमेशा खड़े रहे हैं। राहुल गांधी ने कोरोना जैसी भयंकर महामारी में आम जनता को समस्याओं से निजात दिलाने का काम किया है।

मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा को मोमेंटो व स्टाफ के अन्य पुलिस कर्मियों को छाता भेंट किया गया। इस दौरान अभय दुबे, कान्हा पांडेय, आर्या श्रीवास्तव, रूबल सिंह, नानू, पीयूष, सोमी, तरुण, तुषार, देव, हर्ष, रॉनी,
पुरूषोत्तम, आदिल, रितिक, लोकेश, अमिताभ, सुयश जोशी,आरिफ़ रज़ा, गोल्डी, हरीश, राज, विकास उपस्थित थे।

 

 

Check Also

GATI के रूप में आर्थिक विकास का बजट है छत्तीसगढ़ का बजट

द सीजी न्यूज भिलाई सीए ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष सीए मिनेश जैन ने छत्तीसगढ़ राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *