Breaking News

तर्रा : जिले का पहला गांव जहां शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

तर्रा में शत-प्रतिशत ग्रामीणों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला दुर्ग जिले का पहला गाँव है। गांव में निवास करने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी ग्रामीणों को टीका लगाया जा चुका है। केवल गर्भवती महिलाओं और कोविड मरीजों को टीके नहीं लगाए गए हैं। उनके अलावा सभी ग्रामीणों को टीका लगाया जा चुका है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले में सभी गांवों में टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। पाटन ब्लॉक के ग्राम तर्रा में आज टीकाकरण का कार्य पूरा हुआ। एसडीएम विपुल गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत से गांव में 18 वर्ष की आयु से अधिक सभी ग्रामीणों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा लोगों को टीकाकरण के लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए काउंसलिंग की गई।

एसडीएम ने बताया कि ग्राम तर्रा में 18 वर्ष से अधिक की कुल आबादी 1358 लोगों की है। इसमें 1297 लोगों को वैक्सीन लगाया गया है। 18 महिलाएं गर्भवती हैं और इस अवस्था में इन्हें टीका नहीं लगाया जा सकता। 11 ग्रामीण फिलहाल शहरों में रहते हैं और 32 ग्रामीण कोरोना वायरस से हाल ही में संक्रमित हुए हैं जिसके कारण कुछ समय बाद ही टीका लगाया जा सकेगा।

इस सफल अभियान में ग्राम के सरपंच योगेश चंद्राकर की बड़ी भूमिका रही।  उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों को टीकाकरण के लिए काफी उत्साहित किया। जनपद पंचायत के सीईओ मनीष साहू और बीएमओ डॉ. आशीष शर्मा के साथ उनकी टीम ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की। सभी की मेहनत से ग्राम तर्रा पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो गया है।

Check Also

15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने फर्जी मृत्यु दावा कर निकाल लिये पेंशन के 1 करोड़ 19 लाख

द सीजी न्यूज पाटन। जिले के 15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने खुद को मृत बताकर डेथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *