
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
किसानों को खाद और बीज न मिलने की समस्या को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर व ग्रामीण द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। गाँधी चौक नेवरा स्थित जिला सहकारी कॉपरेटिव बैंक के सामने हुए धरना प्रदर्शन में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण पूरे देश के किसान त्रस्त हो चुके हैं। तीन कृषि कानून थोपकर किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास करने वाली मोदी सरकार ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध नहीं कराया। इसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ के किसान परेशान हैं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवा टंडन और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में किसानों को खाद-बीज की समस्या हो रही है। 15 साल तक राज्य में भाजपा के शासनकाल के दौरान भी किसानों के साथ हमेशा धोखा किया गया। किसान विरोधी रवैया अपनाया गया है। अब केंद्र की मोदी सरकार किसानों को परेशान कर रही है।
धरना सभा में पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा, महेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया, लक्ष्मी नारायण वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनू मारखंडे, ओम गोयल, शिव अग्रवाल, अमजद खान, स्वेजा परवीन, नीरज राठी, शरद वर्मा, नरोत्तम यदु, दिलीप देवांगन, सुनील सोनी, देवेंद्र वर्मा, संजय दुबे, गजानंद वर्मा, प्रकाश मेघानी, विजय हरिरामानी, योगेंद्र पटेल, गजानंद साहू, गोवर्धन यदु, श्याम डहरिया, पप्पू नामदेव, गोवर्धन यदु, ओमप्रकाश भोजवानी, राज कपूर कश्यप, दुलारी बाई वर्मा, पार्वती बघेल, मंजू यदु, द्वारिका शर्मा, सुरेंद्र वैष्णव, कैलाश गांधी, माखन साहू, राजेश जेठवानी, पुनाराम वर्मा, डिगेश्वर वर्मा, हेमलाल साहू, नीरज केशरवानी, ओम प्रकाश, निर्मल सोनी, होले राम पोर्ते, रमेश पात्रे, कामता प्रसाद वर्मा, योगेंद्र साहू, आलोक कश्यप, डॉ.जगराखन साहू, रतन चंद निषाद, भरत वर्मा, रूप नारायण, विजय थारवानी, लाखन चौहान, हुमैद खान, बिसाहू राम यादव, तिलक राम साहू, भूपेश निषाद, रजत कश्यप,प्रमात कुमार नायक आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल हुए|
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal