
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत त्यौहारों के अवसर पर किसानों को दूसरी किस्त की राशि मिलने पर खुशी हुई दुगुनी
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव/ शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत त्यौहारों और पर्व के अवसर पर किसानों को दूसरी किस्त की राशि मिलने पर खुशी दुगुनी हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए राजनांदगांव जिले के लिए कुल 1 लाख 86 हजार 474 किसानों के लिए द्वितीय किश्त राशि 123 करोड़ 89 लाख 96 हजार रूपए की राशि डीबीटी की राशि उनके खाते में अंतरित की है।
खेती-किसानी के साथ ही त्यौहारों के समय राशि मिलने पर किसानों में हर्ष व्याप्त है। शासन की किसान हितैषी योजनाओं से उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन आ रहे हैं। जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के माध्यम से खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए राजनांदगांव जिले के लिए कुल 1 लाख 86 हजार 470 किसानों के लिए प्रथम किश्त राशि 123 करोड़ 89 लाख 63 हजार रूपए वितरण डीबीटी के माध्यम से किया गया था।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal