Breaking News

वोरा ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं : छत्तीसगढ़वासियों के सपनों को पूरा कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल – वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर रायपुर स्थित सीएम हाउस में बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया। वरिष्ठ मंत्रियों, कांग्रेस संगठन पदाधिकारियों ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए दीर्धायु होने की कामना की।

वोरा ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश के किसान, आदिवासी, मजदूरों सहित हर वर्ग के हितों की रक्षा हुई है। हर वर्ग में कांग्रेस सरकार के कार्यों और फैसलों से खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों के सपनों और उम्मीदों को पूरा किया है। भविष्य में भी उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का समग्र विकास होगा। भविष्य में भी छत्तीसगढ़वासियों की सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक तरक्की के लिये इसी तरह कार्य किये जाएंगे। वोरा के साथ उनके दोनों पुत्र सुमीत वोरा और संदीप वोरा भी मौजूद थे।

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!